ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210608 WA0223 सैटेलाइट अस्पताल में कोविड केयर वार्ड के विकास पर खर्च होंगे 70 लाख रुपये Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के विशेष प्रयास

Thar पोस्ट, जयपुर/बीकानेर, 08 जून। बीकानेर में एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय (सैटेलाइट हॉस्पिटल) में कोविड वार्ड में विकास कार्यों पर 70 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के प्रयासों से रिन्यू पावर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इसके लिए सीएसआर के तहत राशि जारी की गई है। ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला को मंगलवार को रिन्यु पावर के वाइस प्रेसीडेंट श्री मनोज गुप्ता ने जयपुर में इसका आशय पत्र सौंपा।डॉ. कल्ला ने बताया कि सैटेलाइट चिकित्सालय में 70 लाख रुपये की यह राशि 50 बैड के कोविड वार्ड के संवर्धन और विकास के लिए खर्च होगी। इससे बीकानेर शहर में कोविड के प्रसार और रोकथाम में मदद मिलेगी। ऊर्जा मंत्री को वाइस प्रेसीडेंट श्री गुप्ता ने बताया कि रिन्यू पावर द्वारा बीकानेर एवं जैसलमेर में एम्बूलेंस वाहन, हॉस्पिटल बैड, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पीपीई किट भी उपलब्घ कराए गए हैं। ऊर्जा मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग के लिए रिन्यू पावर का आभार जताया। इस मौके पर रिन्यु पावर के महाप्रबंधक श्री हरेन्द्र चौहान तथा उप महाप्रबंधक श्री प्रमोद चौहान भी मौजूद रहे।


Share This News