IMG 20210607 WA0302 मिशन की कामयाबी उसके जिम्मेदार व्यक्तियों पर निर्भर - भाटी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, बज्जू। किसी भी मिशन या मकसद की कामयाबी उसके जमीनी स्तर के जिम्मेदार व्यक्तियों पर निर्भर होती है। इसलिए आप सभी जागरूक जन अपनी-अपनी जिम्मेदार बखूबी निभाकर प्रत्येक घर-गांव-ढाणी पहुंचकर जनता को कोराना माहमारी से सजग और सतर्क करें।ये विचार उच्च शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भंवरसिंह भाटी ने रविवार को ग्राम छिलाकषश्मीर में आयोजित कार्यक्रम ̎मेरा क्षेत्र, मेरी जिम्मेदारी ̎ के दौरान अपने सम्बोधन में व्यक्त किये। भाटी ने कहा कि श्रीकोलायत विधान सभा क्षेत्र के सभी निवासी मेरे परिवार के अभिन्न अंग है। कौराना की माहमारी के समय में आप सभी से मिलना एवं संवाद करना अति आवश्यक है। इसलिए पूरे विधान सभा क्षेत्र में दौरा कर रहा हूँ।
कार्यक्रम में मंत्री भाटी ने कोरानाकाल में सराहनीय सेवाएं देने वाले ग्राम पंचायत स्तरीय सभी कार्मिकों को सम्मानित कर मोटीवेट किया।इससे पहले कांग्रेस पार्टी डायरेक्टर प्रत्याशी, वार्ड नं. 02 हरेसिंह सोढ़ा ने साफा पहनाकर एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सवाईसिंह राठौड ने शाॅल ओढाकर उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवरसिंह भाटी का स्वागत किया।कांग्रेस पार्टी डायरेक्टर प्रत्याशी, वार्ड नं. 02 हरेसिंह सोढ़ा ने ग्राम पंचायत की आमजन से जुडी पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ एवं सडक मुलभूत समस्याओं पर मंत्री भाटी का ध्यान आकृषित किया और ग्राम पंचायत वासिंयों की तरफ से प्रस्ताव प्रस्तुत किये। मंत्री भाटी ने मौके पर ही पानी व बिजली के आला अधिकारीयों को प्रस्तुत समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया।मंत्री भाटी ने ग्रामवासियों को उप स्वास्थ्य केन्द्र में एक ए.एन.एम. लगाने, ग्राम पंचायत मुख्यालय छिलाकश्मीर से गौण मण्ड़ी राववाला तक डामर सड़क निर्माण करवाने, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करवाने के लिए आश्वस्त किया।

मंत्री भाटी ने छिलाकश्मीर में 03 करोड 07 लाख लागत से घर -घर पानी पहुंचाने की नवीन पेयजल स्कीम की स्वीकृति प्रदान की। ग्राम छिलाकश्मीर वासियों ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।मंत्री भाटी के दौरे में एसडीएम बज्जू, बीडीओं, तहसीलदार, थानाधिकारी बज्जू, पानी व बिजली विभाग के आला अधिकारीगण, ग्राम पंचायत स्तर के कार्मिक, उप प्रधान प्रतिनिधी राजाराम भादू, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष पदमसिंह सोढ़ा, पूर्व डायरेक्टर डूगरराम धतरवाल इत्यादि उपस्थित रहे।


Share This News