ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 18 रैपिड एंटीजन टेस्ट शिविर 4 को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के मुख्य संरक्षक श्री शिवरतन अग्रवाल ”फन्ना बाबू” एवं अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ की प्रेरणा से दिनांक 4 जून को कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर रैपिड एंटीजन टेस्ट शिविर फड़.बाजार के ई एम रोड पर लगाया जाएगा ।
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के उपाध्यक्ष अनिल सोनी झूमर सा तथा प्रवक्ता सोनूराज आसुदानी ने बताया की rt-pcr टेस्टिंग से जांच लैबस पर बोझ रहता है तथा जांच रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ता है इस क्रम में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल मॉडर्न मार्केट रैपिड एंटीजन टेस्ट शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें टेस्ट के दौरान तुरंत परिणाम मिल जाएगा
संयुक्त पदाधिकारि वेदप्रकाश अग्रवाल मनोज सोलंकी हेतराम गौड़ इश्वरचंद बोथरा दीपक पारीक महावीर सिंह चारण विनोद भोजक ने बताया मुख्य प्राथमिकता फ्रंटलाइन वर्कर जैसे पत्रकार,पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग, ट्रैफिक कर्मी जो दिन-रात कोविड-19 के काम में लगे हैं उनकी स्क्रीनिंग हेतु तुरंत परिणाम की व्यवस्था है जिससे कोरोना फ्रंट वर्कर निडर होकर समाज की सेवा करते रहें 


Share This News