IMG 20210602 WA0153 भारतीय सेवा समाज ने भेंट किए सेनेटाइजर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी को उनके आवास पर बुधवार को भारतीय समाज सेवा राजस्थान एवं डालमिया सेवा ट्रस्ट के मंत्री भंवर पृथ्वीराज रतनू ने भारतीय समाज सेवा ट्रस्ट की ओर से आयुष मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त हर्बल दवाई आस्था-15 और 100 सेनेटाइजर कोलायत विधानसभा में वितरण के लिए भेंट किए।इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कहा कि देश व प्रदेश को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए भामाशाहों द्वारा दी जा रही सहायता अनुकरणीय है। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों का साधुवाद ज्ञापित किया और कहा कि उनके द्वारा दिये गए सहयोग से अन्य भामाशाहों को प्रेरणा मिलेगी। भंवर पृथ्वीराज रतनू ने बताया कि कोरोना संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए डालमिया सेवा ट्रस्ट, दिल्ली आवश्यक संसाधन, भारतीय समाज सेवा के लिए उपलब्ध करवा रहा है। इस अवसर पर ट्रस्ट के कैलाश सिंह रतनू व संवाई सिंह रतनू उपस्थित थे।


Share This News