ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20201004 005550 3 राजस्थान में अब क्या खुला और क्या बंद रहेगा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर। राजस्थान में नई गाइड लाइन लागू की गई है। अब नई गाइड के अनुसार क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा ? आप भी जानिये। प्रदेश सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार अब मंगलवार से शुक्रवार तक सभी तहर की दुकाने सुबह 6 से 11 बजे तक खोली जा सकेगी । मिठाई , रेस्टोरेंट , बेकरी होम डिलीवरी के लिए अनुमत होगे । राशन की दुकान बिना किसी अवकाश के खुलेगी । किसी भी दुकान पर सामान लेकर वहीं खाने की छुट नही होगी । बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठाने को खोले जाने के लिए जिला कलक्टर व्यापारियों के साथ कमेटी बनाकर वैकल्पित व्यवस्था का प्लान तैयार करेगें। अब प्रदेश के समस्त सरकारी कार्यालय 25% कार्मिकों की उपस्थिति के साथ सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक खोले जा सकेंगे। 7 जून से सभी सरकारी कार्यालय 50 सीसी क्षमता के साथ अनुमत होंगे।प्रदेश के समस्त निजी कार्यालय कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करते हुए 25% कार्मिकों की उपस्थिति के साथ दोपहर 2:00 बजे तक खोले जा सकेंगे। प्रदेश में जिले के अंदर अपने निजी वाहनों से आवागमन मंगलवार से शुक्रवार सुबह 5:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक अनुमत होगा। संक्रमण में कमी आने के पश्चात 8 जून से मंगलवार से शुक्रवार प्रातः सुबह 5:00 से दोपहर 12:00 तक समस्त राज्य में आवागमन अनुमत होगा।


Share This News