ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 179 बीकानेर के बंद बाजार खुलेंगे, नए आदेश, पहले इनकी बारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। लम्बे समय से बंद बीकानेर में बंद पड़े फड़ बाजार, कोटगेट व बड़ा बाजार क्षेत्र को खोलने को लेकर उठी रही मांग पर अब जिला प्रशासन ने कदम उठाते हुए उन्हें खोलने के लिए हरी झण्डी दे दी है। प्रशासन की ओर से प्लॉन ए व बी तैयार किया है जिसके मुताबिक ही इन क्षेत्रों में दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है।फड़ बाजार, कोटगेट व बड़ा बाजार क्षेत्र में जीरो मोबीलिटी घोषित कर दिया गया था। जिसके चलते यहां पर किसी भी तरह की दुकान को खोलने की अनुमति नहीं है। ऐसे में जिला कलक्टर ने एक आदेश जारी करते हुए 1 जून से इन क्षेत्रों में किराणा दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। बड़ा बाजार,कोटगेट और फड़ बाजार में केवल किराणे की दुकाने ए-बी प्लान के अनुसार खोल सकते है। यह दुकाने कोरोना गाइडलाइन के अनुसार सुबह 6 से 11 बजे तक ही अनुमत रहेगी। वही परकोटे के बीच बसे बड़ा बाजार के रामदेव मंदिर व लक्ष्मी मंदिर के बायीं ओर की किराणा दुकानों सहित कोचर किराणा से सुराणा किराणा के बायीं ओर की किराणा दुकानें ए प्लान के अनुसार मंगलवार व बुधवार को खुलेंगी। वहीं इस लाइन की दायीं ओर की दुकानें बी प्लान के अनुसार गुरूवार व शुक्रवार को खुलेंगी। बता दें कि सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व एक समय पर दुकान पर ग्राहकों की संख्या के नियम पहले की तरह ही रहेंगे।


Share This News