ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 173 जर्मनी में कोरोना पर नियंत्रण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। यूरोप के कई देशों में अब कोरोना पर नियंत्रण है। जर्मनी में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर पेंटेकोस्ट सप्ताहांत की शुरुआत में अधिकांश हिस्सों में प्रतिबंधों में अधिक ढील दिए जाने के बीच चांसलर एंजेला मर्केल ने देशवासियों से जिम्मेदाराना व्यवहार करने का आग्रह किया और कहा कि लॉक डाउन से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी से गिरावट होने और टीकाकरण अभियान में तेजी आने के कारण जर्मनी के क्षेत्रों में प्रशासन ने धीरे-धीरे प्रतिबंधों में ढील देना शुरू कर दिया है। जीवन अब पहले की तरह हो रहा है। बर्लिन और अन्य स्थानों पर बीयर गार्डन, कैफे और रेस्तरां ने कई महीनों में पहली बार ग्राहकों को बाहर सेवा देना शुरू किया, बशर्ते उन्हें कोविड-19 जांच की नेगेटिव रिपोर्ट या टीकाकरण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। जानकारी के अनुसाए जर्मनी के 400 शहरों और काउंटियों में से अधिकांश में प्रति 1,00,000 निवासियों पर साप्ताहिक मामलों की संख्या 100 से नीचे थी, जहां सख्त लॉकडाउन उपायों में कुछ ढील दी गई, लेकिन शीर्ष अधिकारियों ने सतर्क रहने की जरूरत पर बल दिया। इसी तरह इटली, पोलैंड, स्विटज़रलैंड, डेनमार्क, स्पेन आदि देशों में अब छूट दी जा रही है।


Share This News