ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 169 देशनोक सीएचसी में दो माह में शुरू होगा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post. उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देशनोक में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने की स्वायत शासन विभाग ने स्वीकृति जारी कर दी है। यह ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट दो माह के भीतर चालू हो जायेगा।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने बताया कि महामारी के दौर में देशनोक सीएचसी में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट कोविड-19 रोगियों के साथ-साथ उन मरीजों को राहत देगा, जिन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 50 ऑक्सीजन सिलेण्डर क्षमता के इस प्लांट पर 34.99 लाख रूपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्य नई दिल्ली की फर्म धवन बाॅक्स शीट कन्टेनर्स प्राईवेट लिमिटेड को दिया गया है। कम्पनी को निर्देशित किया है कि वह इस कार्य को 28 जुलाई तक पूरा करेंगी तथा प्लांट तैयार हो जाने पर एक साल तक इसको चलाने एवं रख-रखाव को देखेंगी।  
गौरतलब है कि उच्च शिक्षा मंत्री भाटी के गत् दिनों में हुए देशनोक दौरे के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में संसाधनों को लेकर चर्चा हुई थी, जिसमें कोविड-19 रोगियों को ऑक्सीजन की आवश्यकता महसूस की थी। उच्च शिक्षा मंत्री ने इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित कोलायत विधानसभा क्षेत्र के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑक्सीजन कन्संट्रेटर विधायक निधि कोष से और जन सहयोग से उपलब्ध कराने की बात कही थी, साथ ही देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगवाने का भरोसा दिलाया था, जिसकी क्रियान्विति गुरूवार को हुई। 


Share This News