ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 164 ब्लैक फंगस का कहर, बीकानेर में तीसरी मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। कोरोना के साथ अन्य जटिल बीमारियां अब काल बनकर सामने आ रही है। अस्पताल पीबीएम में ब्लैक फंगस से तीसरी मौत हो गई है। सूरतगढ़ निवासी कालूराम कोविड पॉजिटिव था। नेगेटिव होने के बाद पोस्ट कोविड का इलाज ले रहा था। इससे पहले बुधवार सुबह व शाम को भी एक एक मौत हुई थी। बुधवार को रायसिंहनगर निवासी चेतराम व पंजाब निवासी जगदीश की मौत हुई थी। तीनों मृतक बीकानेर से बाहर के ही थे। बीकानेर के पीबीएम में अब तक ब्लैक फंगस के 15 मामले आ चुके हैं। वहीं 3-4 संदिग्ध भी हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। ब्लैक फंगस पुरानी बीमारी है जो बहुत कम ही लोगों में होती है। लेकिन डायबिटीज पीड़ित कोरोना मरीजों में स्टेरॉइड व ऑक्सीजन के लगातार इस्तेमाल से फंगस पैदा हो जाती है। बीकानेर के अनेक लोगों की आंखें ब्लैक फंगस के चलते निकाली जा चुकी है। कोरोना महामारी का दौर है आप मास्क पहिने, साबुन से हाथ धोएं, दो गज की दूरी रखे। वैक्सीन लगाने पर बेफिक्र ना रहे। जितना हो सके लोगों का सहयोग पशु पक्षियों की सेवा करें। वर्तमान समय लेने का नहीं बल्कि समाज को देने का है। जनता के सहयोग से ही कोरोना हारेगा। महामारियों का सदियों से इतिहास रहा है। प्रत्येक 100 वर्ष में एक महामारी आती है। यह वर्षों तक कोहराम मचाती है।


Share This News