ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210526 WA0135 ऊर्जा मंत्री ने किया शिविर का शुभारम्भ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रत्येक परिवार अपना पंजीकरण करवाएं। यह मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रारम्भ की गई ऐतिहासिक योजना है। इसके तहत प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये तक के कैशलेश स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा।
डाॅ. कल्ला बुधवार को होटल बाबू हेरिटेज में साबरी मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान् में जरूरतमंद परिवारों के मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निःशुल्क पंजीकरण के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 31 मई तक इस योजना के तहत पंजीकरण करवाने वाले परिवारों को पंजीकरण के दिन से ही योजना का लाभ मिलेगा। इसके बाद पंजीकरण करवाने वालों को तीन महीने बाद ही फायदा मिल सकेगा। इसके मद्देनजर यह प्रयास हांे कि कोई भी परिवार पंजीकरण से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में निःशुल्क दवा और निःशुल्क जांच योजना के बाद प्रारम्भ यह अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोविड के विरूद्ध प्रभावी प्रबंधन किया गया। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जरूरी है कि कोई भी बेवजह घरों से बाहर नहीं निकले। कोविड गाइडलाइन की अनुपालना करें तथा मास्क एवं सोशल डिसटेंसिंग रखें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही प्रदेश और बीकानेर को कोरोना मुक्त बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में अनेक संस्थाओं ने आगे आकर मदद की है। इसी श्रृंखला में साबरी मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी द्वारा भी ऐसे परिवारों का मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के तहत पंजीकरण करवाने का बीड़ा उठाया है, जो परिवार प्रीमियम की इस राशि को वहन करने में असक्षम है। उन्होंने इसेे अनुकरणीय बताया तथा कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार यह पहल करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी परिवार इसके पंजीकरण से वंचित नहीं रहे।
सोसायटी के चेयरमेन हाजी मोहम्मद सलीम सोढा ने सभी का इस्तकबाल किया। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा 250 से अधिक परिवारों का इस योजना के तहत पंजीकरण का करवाया जाएगा। प्रत्येक परिवार पर खर्च होने वाली 850 रुपये की यह राशि संस्था द्वारा वहन की जाएगी। उन्होंने बताया कि 31 मई से पूर्व यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके लिए डोर टु डोर संपर्क किया जाएगा। उन्होंने सोसायटी की अब तक की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
इस दौरान डाॅ. कल्ला ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मास्क भी बांटे। कार्यक्रम में सोसायटी के सोसायटी के सदर हाजी मोहम्मद सलीम सोढ़ा ने सभी का इस्तकबाल किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष रशीद अहमद कुरैशी सचिव नसीम अहमद मेव, कोषाध्यक्ष बसीर अहमद अब्बासी, रमेश अग्रवाल, एजाज़ पठान, महबूब परिहार, हाजी रहीम बक्स भुट्टा, एड. सैयद अनवर अली, अजय मिश्रा, शरीफ़ समेजा, मजीद खोखर, अयूब अली सोढ़ा, जावेद पंवार, पार्षद पारस मारू, सहाबुद्दीन भुट्टा, मुश्ताक अहमद पंवार, कृष्णा आदि मौजूद रहे।
ऊर्जा मंत्री ने सुनी जन समस्याएं
ऊर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला ने इससे पहले पवनपुरी स्थित आवास पर आमजन की समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने आमजन को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। जलदाय विभाग के अधिकारियों से पेजयल वितरण की समीक्षा की तथा नहरबंदी के बाद पेयजल आपूर्ति सुचारू होने तक मांग के अनुरूप टैंकर्स में माध्यम से तत्काल जलापूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष पर तैनात कार्मिक सतर्क रहें। विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रत्येक काॅल पर त्वरित कार्यवाही की जाए।


Share This News