ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210407 182711 7 शहर में मास्क वितरण और समझाइश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। राजीव यूथ क्लब के सहयोग से बुधवार को वार्ड 58 के क्षेत्र में विप्र फाउंडेशन,बीकानेर शहर द्वारा घर घर मास्क वितरित किये गये साथ ही कोरोना गाइड लाइन की पूर्ण पालना करने की समझाईश की गई ।
विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि वार्ड 58 के नत्थूसर गेट के अंदर पुरानी बारहगुवाड़ बालिका विद्यालय के आस-पास,कन्नू रंगा की गली,करांची वालो की गली,लाला बिस्सा गली,नत्थूसर गेट से बारहगुवाड़ रोड तक घर घर मास्क वितरित किये गये । विफा के सचिव के सी ओझा व छोटूलाल चुरा ने बताया कि मास्क वितरण के साथ साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत की आम जनता को कोरोना महामारी के बारे में की गई अपील के पेम्पलेट वितरित किये गए । इस अवसर पर विफा महिला प्रकोष्ठ की जिला सचिव विजय लक्ष्मी पारीक व आंगन बाड़ी सहयोगिनी श्रीमती कांता रंगा ने क्षेत्र की महिलाओं को सरकारी गाइड लाइन की पालना करने की घर घर समझाइश की । मास्क वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में आदित्य रंगा व आदित्य चुरा का विशेष सहयोग रहा ।

Thar पोस्ट। बीकानेर बंगाली संस्थान एवं आयुर्वेदिक विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज बच्छासर गाँव में घर-घर जा कर आयुर्वेदिक कोरोना किट एवं राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के रोकथाम करने के लिए प्रदत्त दिशा-निर्देशों की जानकारी पेम्पलेट के माध्यम से दी गई।
सुश्री अदिति घोषाल, श्रीमती रिंकू मुखर्जी, बिश्वजीत घोषाल,राजेश पाडुई, मनोज स्वर्णकार,पुलक मुखर्जी,बबलू पुरकाईत,सुजॉय आश एवं पल्लव मुखर्जी ने मुख्य चौराहा, मेघवाल मोहल्ला, जाटों का बास, स्वामी का मोहल्ला, मोहल्ला गिरी पूरी, नायकों के मोहल्ला, मुसलमानों के मोहल्लों में शिक्षक श्री सूरजमल पड़िहार जी के सहयोग से काढ़ा वितरण किया गया। प्रथम चरण में ढाणी सहित 190 परिवार लाभान्वित हुए।शेष परिवारों को द्वितीय चरण में पूरा किया जाएगा।

व्यापारियों के हित के लिए फैसले ले केंद्र और राज्य सरकार : जीएसटी दर 0.001 प्रतिशत करे केंद्र सरकार, मिलेगी लोगों को मदद : सोनी

Tp न्यूज़। लॉकडाउन की वजह से टूट चुके व्यापारियों-उद्योगपतियों के हित के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार को फैसले लेने चाहिए। जिसमें आर्थिक पैकेज, बिजली बिल एक साल का माफ करना भी शामिल हो। मंडल द्वारा इस सम्बन्ध में पदाधिकारियों ने वर्चुअल मीटिंग में चर्चा की। इन सब के साथ बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ व उपाध्यक्ष अनिल सोनी झूमरसा ने शुक्रवार, 28 मई को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली जीएसटी काऊंसिल की बैठक में जीएसटी दर 0.001 प्रतिशत करने की मांग की है। सोनी ने कहा कि इससे लोगों को काफी मदद मिलेगी। शहर के व्यापारियों-उद्यमियों की लगातार बढ़ रही मांग पर झूमरसा ने भी जीएसटी कौंसिल से कहा कि कोरोना से सम्बन्धित किसी भी उपकरण, गैस या दवाई को जीएसटी मुक्त न किया जाए। इससे न केवल उत्पादक इनपुट क्लेम नहीं कर पाएंगे बल्कि मूल्य कम होने की जगह और बढ़ जाएंगे। यदि जीएसटी दर 0.001 प्रतिशत कर दिया जाए तो लोगों को न केवल मदद मिलेगी बल्कि मूल्य भी कम होंगे। झूमरसा ने कहा कि जीरो जीएसटी छूट से बेहतर विकल्प है। सोनी ने बताया कि बैंकों को लिमिट बनाने पर टर्न ओवर को 6 से भाग देने का नियम सरल कर टर्न ओवर को 3 से भाग देने का निर्देश दिया जाए, व्यापारियों द्वारा लॉकडाउन के कारण ईएमआई का भुगतान कर पाना मुमकिन नहीं है। अत: इससे सीआईबीआईएल स्कोर खराब हो रहा है। इस सम्बन्ध में मंडल सचिव वेदप्रकाश अग्रवाल, हेतराम गौड़, मनोज सोलंकी, ईश्वरचंद बोथरा, मक्खनलाल अग्रवाल, सोनूराज आसुदानी, रमेशचंद्र पुरोहित, विनोद भोजक, महावीर सिंह चारण, दीपक पारीक, सुशील शर्मा, विपिन मुशरफ सहित अनेक ने भी केंद्र और राज्य की सरकार से अनुरोध किया है कि अप्रेल-2020 से दिसम्बर-2021 तक किसी का सीआईबीआईएल खराब नहीं हो, इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए। सोनी ने बताया कि इस सम्बन्ध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को भी चिट्ठी लिखी गयी है।

IMG 20210526 WA0222 शहर में मास्क वितरण और समझाइश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20210526 WA0141 शहर में मास्क वितरण और समझाइश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News