ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 151 मुख्य अनाज मंडी अब छह दिन खुलेगी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में कोरोना की रफ़्तार कम होने के बाद मुख्य अनाज मंडी अब सप्ताह में छह दिन खुलेगी। साप्ताहिक अवकाश रविवार को छोड़कर शेष सभी दिनों में जिंसों की बोली लगेगी। मंगलवार को जिंसों की बोली होगी। सोमवार से बोली व्यवस्था शुरू करने से पहले कच्ची आढ़त व्यापार संघ ने मंडी प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में सूचित किया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अनाज मंडी कारोबारियों ने स्वैच्छा से ही सप्ताह में तीन दिन अनाज मंडी को खुली रखने का निर्णय लिया था। हालांकि राज्य सरकार की गाइडलाइन में मंडी जिंसों को अनुमत श्रेणी में मानते हुए अनाज मंडियों में बोली व्यवस्था को लॉकडाउन व्यवस्था से बाहर रखा था। कच्ची आढ़त व्यापार संघ के महामंत्री नंदकिशोर राठी के अनुसार सुबह छह से ग्यारह बजे तक मंडी का संचालन होगा। पक्की आढ़त व्यापार संघ के अध्यक्ष जयकिशन अग्रवाल ने बताया कि जिंसों की बोली सुबह आठ से ग्यारह बजे के बीच लगाई जाएगी।

नृसिंह जयन्ती का आयोजन
बीकानेर। नृसिंह जयंती महोत्सव मंगलवार को गोगा गेट बाहर स्थित ऋग्वेदी ब्राह्मण गायत्री मन्दिर परिसर में स्थित लोकमणि नृसिंह मन्दिर में मनाया गया मन्दिर के अधिष्ठाता पं बंशीलाल शर्मा के आचार्यत्व में शास्त्री पं गायत्री प्रसाद शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंचामृत से नृसिंह भगवान का अभिषेक पूजन व श्रृंगार किया। इस बार कोरोना महामारी के कारण मेले का आयोजन नही रखा गया नृसिंह लीला का मंचन मन्दिर परिसर में किया गया जिसका लाइव प्रसारण किया गया भक्त प्रह्लाद का रूप ऋग्वेद शर्मा ,हिरण्यकश्यप नारायण प्रसाद व नृसिंह भगवान का रूप शास्त्री पं यज्ञ प्रसाद शर्मा ने धारण किया सूर्यास्त के समय नरसिंह देव खम्भ फाड़कर प्रकट हुवे तथा हिरण्यकश्यप का वध किया वध के पश्चात महाआरती का आयोजन हुवा तथा पंचामृत व पंजेरी प्रसाद का वितरण किया गया तथा भक्त जन घर में ही पूजन अर्चन किया भक्त प्रह्लाद, हिरण्यकश्यप व नृसिंह अवतार लीला का प्रसारण ऑनलाइन व फेसबुक के माध्यम से किया भक्तजनों विश्व को कोरोना महामारी से मुक्त करवाने की प्रार्थना की गयी।

ईडब्ल्यूएस व मूल निवासी आवेदनों पर जिला प्रशासन द्वारा बेवजह देर करने के विरोध में सरकार के केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला से मिला विप्र फाउंडेशन का शिष्ठमण्डल।प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित के नेतृत्व में आज सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला जी से मुलाकात कर अवगत कराया कि गत माह सर्वसमाज के लिए विफा के मेघा शिविर में प्राप्त हुए सैंकड़ो आवेदनो को गृह विभाग ग्रुप(9) द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार EWS, मूल निवासी प्रमाण पत्र हेतु प्रकिया पूरी करने के ततपश्चात भी तहसील उपखण्ड कार्यालय स्तर पर आवश्यक कागजाद उपलब्ध करवाने के बावजूद अनावश्यक आपत्तियां दर्ज कर ऊक्त आवेदन लौटाएं जाने के विरोध में विप्र सहित सर्वसमाजो के आवेदकों मे आकोश व्याप्त है। इस सम्बंध में पूर्व में बीकानेर तहसीलदार, एसडीएम, जिला कलेक्टर सहित विभाग के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर ध्यान आकृष्ट करवाया लेकिन विभाग की हठधर्मिता और उदासीनता के चलते छात्र-छात्राओं सहित सर्व समाज के लोगो मे युवाओं को केंद्र और राज्य सरकार के नवसृजित पदों पर आवेदन करने में देरी हो रही है।मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला ने विषय को गम्भीरता से लेते हुए तुरंत प्रभाव से जिला कलेक्टर नमित मेहता, एडीएम अरुण प्रकाश, नगर निगम आयुक्त एच. ए. गौरी सहित प्रमुख अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर सम्बंधित विभागीय अधिकारियों सहित अधीनस्थ कर्मचारियों को दिशा निर्देशित करते हुए कहा कि गृह विभाग ग्रुप(9) द्वारा जारी गाइड लाइन के अंतर्गत आवेदनों पर बेवजह आक्षेप नही लगाए। उन्होंने त्वरित कार्यवाही करने हेतु कहा और श्री कल्ला ने विफा द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य हेतु प्रंशसा व्यक्त की।विफा के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता बार कौंसिल सचिव सुखदेव व्यास के नेतृत्व में गोकुल सर्किल स्थित सुरदासाणी बगेची में विप्र फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित शिविर में EWS प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र हेतु सैंकड़ो आवेदन प्राप्त हुए !!राष्ट्रीय सचिव दीपक पारीक ने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन की प्रति श्रीमान जिला कलक्टर महोदय को प्रस्तुत करते हुए कहा विफा ने गृहविभाग के अध्यादेश के आधार पर ही अभ्यर्थियों से आवेदन लेकर ऑनलाइन प्रोसेस किया, संगठन की मांग है कि बेवजह आपत्ति न लगाकर साक्ष्यों की जांच कर प्रमाण पत्र जल्द जारी करवाएं।प्रतिनिधि मंडल में विफा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सारस्वत, रमेश जाजड़ा, नंदकिशोर गालरिया, छगनलाल चूरा, जे.पी.कुलरिया, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष मुकेश सारस्वत (मुक़सा), युवा महामंत्री हेमंत शर्मा, रामस्वरूप हर्ष, वासुदेव व्यास, प्रदेश कार्यलय प्रभारी रमेश उपाध्याय, प्रदेश सचिव कैलाश आचार्य, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा सहित विप्र बन्धु शामिल थे।

IMG 20210525 WA0244 मुख्य अनाज मंडी अब छह दिन खुलेगी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20210525 WA0268 मुख्य अनाज मंडी अब छह दिन खुलेगी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News