ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20210523 WA0279 सीएमएचओ की बागडोर डॉ. राजेश गुप्ता के हाथों में, अब आगामी आदेशों तक देखेंगे कार्य Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता आगामी आदेशों तक अपने पद के कार्य के साथ-साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद का अतिरिक्त कार्य संपादित करेंगे।
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। उल्लेखनीय है कि शासन उप सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और पंचायती राज (चिकित्सा) विभाग द्वारा 21 मई को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप को कोविड-19 के समुचित उपचार एवं प्रबंधन के लिए आरयूएचएस अस्पताल, जयपुर में कार्य व्यवस्था के अंतर्गत अग्रिम आदेशों तक तुरंत प्रभाव से लगाया गया है। इसके मद्देनजर डॉ गुप्ता को आगामी आदेशों तक अपने पद के कार्य के साथ-साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद का अतिरिक्त कार्य संपादित करने के आदेश जारी किए हैं।


Share This News