ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20210507 WA0121 युवाओं के वैक्सीनेशन के लिए जिला कलक्टर को सौंपा चैक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post बीकानेर.। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के आह्वान पर दी सेंट्रल काॅपरेटिव बैंक लिमिटेड बीकानेर द्वारा प्रदेश में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के निःशुल्क टीकाकरण के लिए पांच लाख रुपये की सहयोग राशि दी गई है।
दी सेंट्रल काॅपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष भागीरथ ज्याणी के निर्देशानुसार प्रबन्ध निदेशक रणवीर सिंह ने शुक्रवार को जिला कलक्टर नमित मेहता को ‘राज सीएमआरएफ कोविड वैक्सीनेशन एकाउंट’ का पांच लाख रुपये का चैक सौंपा। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि बैंक द्वारा युवाओं के निःशुल्क टीकाकरण के लिए आगे बढ़कर सहयोग करना अच्छी पहल है। इससे दूसरों को प्रेरणा मिलेगी।
लाॅ काॅलेज प्राचार्य ने दिए इक्यावन हजार
राजकीय विधि स्नोतकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. भगवानाराम बिश्नोई ने भी शुक्रवार को जिला कलक्टर नमित मेहता को 51 हजार रुपये का चैक सौंपा। यह राशि भी युवाओं के टीकाकरण के मद्देनजर ‘राज सीएमआरएफ कोविड वैक्सीनेशन एकाउंट’ में जमा करवाई जाएगी। डाॅ. बिश्नोई ने बताया कि उन्होंने गत वर्ष भी सीएम रिलीफ फंड के लिए 51 हजार रुपये का चैक उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी को सौंपा था।
इस खाते में करवा सकेंगे जमा
युवाओं के निःशुल्क टीकाकरण के लिए सहयोग राशि जमा करवाने हेतु राज्य सरकार द्वारा स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की जयपुर सचिवालय शाखा में वैक्सीनेशन डेडिकेटेड खाता खुलवाया गया है। इसकी खाता संख्या 40166914665 तथा आईएफएससी कोड SBIN0031031 है। सहयोगकर्ता नकद, चैक अथवा इलेक्ट्राॅनिक माध्यम से इस खाते में सहयोग राशि हस्तांतरित कर सकते हैं।


Share This News