ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 40 राज्य सरकार से ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर रिफील कराने की मांग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की वर्चुअल मीटिंग

Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की गुरुवार को वर्चुअल ऑनलाइन मीटिंग रखी गयी। मंडल के उपाध्यक्ष अनिल सोनी झूमरसा ने बताया कि मीटिंग में गत दिवस ही मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा देश के कई हिस्सों में होने वाले लोकसभा, विधानसभा उपचुनाव को स्थगित करने के निर्णय को स्वागत योग्य बताते हुए उनका आभार जताया साथ ही राज्य सरकार से ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर रिफी कराने की मांग की गयी। चर्चा में मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़, वेदप्रकाश अग्रवाल, अनिल सोनी झूमरसा, हेतराम गौड़, मनोज सोलंकी, ईश्वरचंद बोथरा, मक्खनलाल अग्रवाल, सोनूराज आसुदानी, रमेशचंद्र पुरोहित, विनोद भोजक, महावीर सिंह चारण, दीपक पारीक, सुशील शर्मा, विपिन मुशरफ सहित अनेक ने चर्चा की। झूमरसा ने बताया कि कोरोना काल में बीते वर्ष शहर की अनेक सामाजिक संस्थाओं, ट्रस्ट ने मिलकर अपने-अपने स्तर पर ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर जरुरतमंदों के लिए उपलब्ध कराये थे। वर्तमान में कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर रिफील नहीं किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के साथ-साथ राज्य सरकार से भी आग्रह है कि विभिन्न संस्थाएं, ट्रस्ट मिलकर यह सेवा कार्य के तहत जरुरतमंदों की मदद करना चाहते हैं लेकिन उनके सिलेण्डर रिफील नहीं हो रहे है। साथ ही मंडल द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त को भी चिट्ठी लिखकर उनके द्वारा लिए गए निर्णय उपचुनाव स्थगित का स्वागत करते हुए आभार जताया गया है। उन्होंने कहा कि पत्र में बताया कि मंडल मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्णय की सराहना करते हैं। एक-दूसरे के सहयोग और एक बार फिर दुगुनी हिम्मत के साथ कोरोना वायरस को परास्त कर हमें पूरी दुनिया को दिखा देना है कि हम भारतीयों में कितना दम है। हम इंसान और इंसानियत के दुश्मन को कैसे परास्त करते हैं। हम भारतीयों के पास धैर्य और अनुशासनुरुपी बेशकीमती हथियार है, जिसके माध्यम से हम बड़े-बड़े दुश्मनों को जब धूल चटा सकते हैं तो कोरोना वायरस उसके सामने कुछ नहीं।


Share This News