ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 30 बीकानेर स्थापना दिवस पर होगा ऑनलाइन कार्यक्रम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। साझी विरासत एवं  मुक्ति संस्था ,बीकानेर के तत्वावधान में बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।
     संस्था के सचिव कवि- कथाकार राजेन्द्र जोशी ने बताया कि 534 वें बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर 12 एवं 13 मई 2021 को दो दिवसीय ऑनलाइन  कार्यक्रमों के आयोजन में  जुड़ने हेतु महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय एवं जिला प्रशासन से आग्रह किया गया है । उन्होंने बताया कि 12 मई बुधवार को कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें नगर के कवियों के साथ – साथ देश-विदेश में रह रहे बीकानेर प्रवासी कवि भी सहभागी होंगे तथा गुरुवार 13 मई को ‘बीकानेर: विकास की दशा और दिशा’ विषयक विचार गोष्ठी रखी गई है । उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय ऑन लाइन कार्यक्रम में सहभागिता हेतु मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ,केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल , राजस्थान सरकार के काबीना मंत्री डॉ बी डी कल्ला , राज्य मंत्री  श्री भंवर सिंह भाटी,  विधायक सुश्री सिद्धि  कुमारी, विधायक  श्री गोविन्द राम मेघवाल,  विधायक श्री बिहारी बिश्नोई, जिला कलक्टर श्री नमित मेहता सहित अनेक महानुभावों को आमंत्रित किया गया है ।


Share This News