ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20210501 WA0168 मास्क व सेनेटरी पैड किए वितरित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

संक्रमण के दौर में महिलाओं को सजग रहना जरुरी : डॉ. अर्पिता
Thar पोस्ट, बीकानेर। आरएलजी संस्थान द्वारा शास्त्री नगर स्थित कार्यालय में श्रमिक दिवस पर श्रमिक महिलाओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व महामारी से बचने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में बताया गया। संस्थान की डायरेक्टर डॉ.अर्पिता गुप्ता ने कहा हमेशा से ही राष्ट्र के निर्माण में श्रमिकों की अहम भूमिका रही है। महिला श्रमिकों को तो दोहरी भूमिका निभानी पड़ती है, घर-परिवार व बाहर के कार्यों में सामंजस्य बैठाकर इसीलिए उन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।
डॉ. गुप्ता ने महिलाओं को बताया की कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी रखना जरूरी है। व्यक्तिगत स्वच्छता और शारीरिक दूरी बनाए रखें। हाथों को बार-बार धोना और सफाई का पूरा ध्यान रखना है। चेहरे और आंखों पर हाथों से छूना नहीं। अपने तापमान और श्वसन लक्षणों की जांच नियमित रूप से करें। डॉ.अर्पिता गुप्ता द्वारा श्रमिक महिलाओं को मास्क व सेनेटरी नैपकिन भी वितरित किए गए। इस दौरान पुष्पा, अंजू, किरण, गुड्डी, वीणा, रानी, दुर्गा, ममता, रेखा, सुमन, कमला आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।


Share This News