ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 1 कोविड हॉस्पिटल में आग 18 की मौत Rajasthan News Portal देश, बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। कोरोना के मचे कोहराम के बीच गुजरात के भरूच के एक अस्पताल में कोविड केयर में वार्ड में आग लगने से 18 लोगों की मौत हो गई है। आधी रात करीब 12.30 बजे कोविड वार्ड में ये आग लगी। आग इतनी तेज थी कि वार्ड में मौजूद मरीजों को बाहर निकालने के लिए बहुत कम समय मिला।  कोविड केयर सेंटर के ट्रस्टी जुबैर पटेल ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की मदद से मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। मरने वालों में 2 स्टॉफ नर्सें भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये हादसा इतना भयंकर था कि कुछ मरीजों की स्ट्रेचर और बेड पर ही जलने की वजह से मौत हो गई। इस चार मंजिला वेलफेयर अस्पताल में करीब 50 से ज्यादा मरीज भर्ती थे। इन्हें बचाने के लिए लोकल लोगों और फायर फायटर्स ने भी प्रयास किए। पुलिस के अधिकारी ने सुबह साढ़े 6 बजे बताया कि हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है।आपको बता दें कि जिस अस्पताल में आग लगी, वो भरूच-जमंबूसर हाईवेर पर अहमदाबाद से करीब 190 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। आग लगने के बाद करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया जा सका। 


Share This News