ताजा खबरे
समाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूमरेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बीकानेर में प्रदर्शनअनियमितताएं मिलने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बितकिन्नर प्रमुख चंदा बाई ने बीकानेर परकोटे में भरा मायरा, विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूद
IMG 20210429 WA0114 कोरोना -खण्डेलवाल मिष्ठान भण्डार एवं नेचर रेस्टोरेंट आगामी आदेशों तक सीज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

कोविड गाइडलाइन की अवहेलना पर
Thar पोस्ट, बीकानेर, 29 अप्रैल। कोविड गाइडलाइन की अवहेलना पाए जाने पर श्रीखण्डेलवाल मिष्ठान भण्डार एवं नेचर रेस्टोरेंट को आगामी आदेशों तक सीज किया गया है।
सदर थाना क्षेत्र की एरिया मजिस्ट्रेट तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक शारदा चैधरी ने बताया कि जोइंट इन्फोर्समेंट टीम द्वारा गुरुवार को किए गए औचक निरीक्षण के दौरान श्री खण्डेलवाल मिष्ठान भण्डार पर होम डिलीवरी करने वालों के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे, जिनमें से कुछ लोगों ने मास्क भी नहीं लगा रखा था। इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रतिष्ठान को आगामी आदेशों तक सीज कर दिया गया है। इसी प्रकार सादुलगंज स्थित नेचर रेस्टोरेंट में भी गाईडलाइन की अवहेलना पाई गई और इसे भी सीज कर दिया गया। इस दौरान वृृत्ताधिकारी (सदर) पवन भदौरिया भी साथ रहे।


Share This News