ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 149 18 साल से 44 साल के लोग 1 मई से लगवा सकेंगे टीके, ऑनलाइन करवाना होगा पंजीयन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। देशभर में अब 18 साल से 44 साल के लोगों के लिए एक मई से कोरोना टीकाकरण (COVID-19 Vaccine Registration) का अगला चरण शुरू होने जा रहा है। इसमें एक मई 2021 से 18 साल से 44 साल के लोग भी कोरोना का टीका लगवाने के पात्र होंगे। इसके लिए उन्हे अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online COVID-19 Vaccine Registration) कराना होगा। इससे पहले 45 साल से ऊपर के लोग ही टीका लगवाने का प्रावधान था। देश में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई है।

जिसके बाद से लेकर अभी तक कुल 14 करोड़ 77 लाख 27 हजार 54 खुराक दी जा चुकी है। सरकार ने साफ किया है कि इन लोगों को वॉक-इन यानी सीधा टीका केंद्रों पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा नहीं मिलेगी। इस बार रजिस्ट्रेशन करने के लिए कोविन पोर्टल या फिर आरोग्य सेतु ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सरकार ने टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ही मान्य किया गया है।


Share This News