ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
18 35 20 download 2 1 राजस्थान में बड़ी सख्ती, नई गाइडलाइन जारी! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Tp न्यूज़। कोरोना तांडव ने राजस्थान को हिलाकर रख दिया है। आज प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नई गाईडलाइन जारी कर दी है। इस सम्बन्ध में गृह विभाग ने नई गाइडलाइन के आदेश जारी कर दिए है। जिसमें सम्पूर्ण राजस्थान में शाम 6 से सुबह 6 बजे तक कफ्र्यू रहेगा। बाजारों को बंद करने के लिए गृह विभाग ने शाम 6 बजे का समय तय किया है। वहीं सरकारी कार्यालय शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। यह आदेश 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस आदेश में बताया है कि कफ्र्यू के दौरान आईटी कम्पनियां, आपातकालीन सेवा, विवाह समारोह, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, परिवहन करने वाले वाहनों को कफ्र्यू से मुक्त रखा जाएगा। विवाह समारोह में 50 से ज्यादा लोग एक साथ एकत्रित नहीं हो सकेंगे। इसके लिए भी जिला प्रशास ने अनुमति लेनी होगी। अंतिम संस्कार में 20 ही लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है।


Share This News