ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 57 कोरोना : राजस्थान में और सख्ती होगी, नाईट कर्फ्यू समय बढ़ाने के संकेत! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट्स। राजस्थान में कोरोना तांडव को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने और सख्ती के संकेत दिए है। उन्होंने लॉकडाउन से इनकार किया है लेकिन कड़े कदम उठाने की बात कही है। बताया जा रहा है कि एक या दो दिन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना को लेकर कड़े कदम उठाने जा रहे हैं, जिसके तहत नाइट कर्फ्यू का दायरा बढ़ाने के साथ ही कर्फ्यू के समय में भी बढ़ाया जाएगा। चर्चा यह भी है कि समीक्षा बैठकों के दौरान आए सुझावों पर भी गहलोत सरकार अमल करने जा रही है। एक या दो दिन में कोरोना संक्रमण को रोकने और हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी।
शाम 6 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू ! कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए सरकार में उच्च स्तर पर कर्फ्यू का समय शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक करने पर विचार किया जा रहा है। कभी भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसका फैसला ले सकते हैं। इसके अलावा धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या 20 भी सीमित की जा सकती है। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और गिरिजाघरों में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने पर चर्चा चल रही है। जिन प्रमुख सुझावों को सरकार लागू कर सकती हैं, उन सुझावों पर सरकार में गंभीरता के साथ मंथन चल रहा है। कोरोना के लगातार चली समीक्षा बैठकों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की ओर से कई सुझाव सरकार को दिए गए थे
– इनमें वैवाहिक और सामाजिक आयोजनों में उपस्थित व्यक्तियों की संख्या 50 किए जाने -नाइट कर्फ्यू की अवधि शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक की जाए – ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में धार्मिक मेलों, उत्सवों, जुलूसों आदि पर रोक लगाने -सरकारी कार्यालयों की तर्ज पर निजी कार्यालयों में उपस्थिति 75 फीसदी की जाए -रेस्टोरेंट आदि में केवल टेक-अवे की सुविधा की अनुमति – कोचिंग संस्थानों में कक्षा पर रोक लगाने का सुझाव – स्कूलों और शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों को केवल परीक्षा के लिए प्रवेश दिए जाने -बसों और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रियों की संख्या प्रचार 50 फीसदी जैसे सुझाव शामिल हैं।


Share This News