ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 56 कोरोना का राजस्थान में कहर! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में कोरोना अब हालत खराब कर रहा है। प्रदेश में 5105 नए मरीज मिले, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। सभी प्रमुख जिलों में पॉजिटिव बढे है। सबसे ज्यादा नए रोगी उदयपुर में मिले। यहां रिकॉर्ड 864 रोगी मिले और चार मौतें हुईं। जानकारी में रहे क़ि कोरोनाकाल के 12 माह के इतिहास में पहली बार इतने रोगी एक ही दिन में मिले हैं। सोमवार से धार्मिक स्थल बंद रखने की घोषणा की है। ये अभी 10 दिन तक बंद रखने के आदेश हुए हैं। प्रदेश में उदयपुर ही एकमात्र शहर है, जहां सबसे पहले मंदिर-मस्जिद सहित अन्य धार्मिक स्थल बंद करने के आदेश हुए हैं। उदयपुर में ही सबसे पहले बाजार भी शाम 5 बजे से बंद हो रहे हैं, क्योंकि यहाँ तेज़ी से पॉजिटिव आ रहे है। उदयपुर में अब कुल 17164 रोगी हो गए हैं, जबकि 245 लोग दम तोड़ चुके हैं। केवल 20 दिन में संक्रमण दर भी 3.5 से बढ़कर 27.5% पर पहुंच गई है। अब हर तीसरा संदिग्ध संक्रमित निकल रहा है। कुल 3747 एक्टिव मरीज हैं। ये कुल बैड से 1710 ज्यादा हैं। उदयपुर के 12 कॉविड हॉस्पिटलों में 812 गंभीर मरीज भर्ती हैं। प्रदेश में चिंता की बात ये है कि रोज ठीक होने वालों के मुकाबले 5 गुना ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। रविवार को महज 1015 लोग ठीक हुए। इसके अलावा 10 मौतें भी हुईं। इसके साथ ही एक्टिव राेगियों की संख्या बढ़कर 31 हजार 986 तक पहुंच गई। जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर सहित अन्य जिलों में तेज़ी से पॉजिटिव बढ़ रहे है।


Share This News