ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210411 WA0292 1 कोरोना : दुकान को सीज़ किया, जिला कलेक्टर का देर रात दौरा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने रविवार देर रात शहर के मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर कोरोना एडवाइजरी की अनुपालना और नाइट कर्फ्यू की स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक अमले के साथ जिला कलेक्टर मेहता ने कलेक्ट्रेट से होते हुए महात्मा गांधी मार्ग, स्टेशन रोड, रानी बाजार पुलिया, पवनपुरी,जयनारायण व्यास कॉलोनी, खतुरिया कॉलोनी, जयपुर रोड से होते हुए मेजर पूर्ण सिंह सर्किल तक स्थिति का जायजा लिया।
जिला कलेक्टर ने कहा कि नाइट कर्फ्यू की पूर्ण पालना हो। हर हाल में रात 8 बजे तक सभी दुकानें और बाजार बंद हो जाएं। सड़कों पर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
मेहता ने कहा कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे रोकथाम उपायों का विशेष ध्यान रखना होगा। आमजन के सकारात्मक सहयोग से ही कोरोना संकट की चुनौती से मुकाबला किया जा सकेगा।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) शैलेन्द्र इन्दोलिया, कन्हैया लाल सोनगरा, बिंदु खत्री, सीओ सिटी सुभाष शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी साथ रहे।
इससे पूर्व सभी जॉइंट एनफोर्समेंट टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संयुक्त भ्रमण कर रात 8 बजे दुकानों को बंद करवाने के निर्देशों की अनुपालना करवाई। दाऊजी रोड से लेकर चौतीना कुआं क्षेत्र तक पुलिस के अधिकारियों ने भी कोविड एडवाइजरी की पालना करवाई।
साढ़े 8 तक खुली दुकान 72 घंटे के लिए सीज
तहसीलदार सुमन शर्मा के नेतृत्व में जॉइंट एनफोर्समेंट टीम ने गंगाशहर में हीरालाल ज्वेलर्स की दुकान में 72 घंटे के लिए सीज किया। तहसीलदार ने बताया कि रात 8.30 बजे तक दुकान खुली पाई गई, जो कि एडवाइजरी का उल्लंघन था। इसके मद्देनजर दुकान को 72 घण्टों के लिए सीज कर दिया गया है।

Tp न्यूज़। बीकानेर की अग्रणी संस्था टीपू सुल्तान सेवा संस्थान बीकानेर के द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में आज बीकानेर मे गरीबो को भोजन व मास्क वितरित किये गए एवम कॉविड 19 के लिए आम लोगो को जागरुक भी किया गया ।सस्थांन के जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि आज हमने लोगो को मास्क वितरित करके सभी लोगो को कॉविड 19 के लिए जागरूक किया जिसमे निम्न लोग मौजूद रहे संभाग अध्यक्ष मो। जब्बार सोलंकी डॉ साबिर पवार अब्दुल कलाम उपाध्यक्ष ,मनीराम ,सिकंदर अली , हुसैन, कालू,बाबूलाल, मुकेश, नेमीचंद, असरफ,सलमान,अरमान, अल्ताफ आदि मौजूद रहे।

IMG 20210411 WA0289 कोरोना : दुकान को सीज़ किया, जिला कलेक्टर का देर रात दौरा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News