IMG 20210408 WA0216 7 बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा शिविरों का आयोजन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर बीकानेर शहर भाजपा कार्यकर्ता अपने सामाजिक सरोकार को निभाते हुए और कोरोना मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए शहर में आयोजित हो रहे निशुल्क कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविरों में पात्र व्यक्तियों के अधिक से अधिक वैक्सीनेशन, जन जागरण अभियान और आयोजन में भरपूर सहयोग कर रहे हैं ।भाजपा जिला मंत्री और वैक्सीनेशन अभियान के जिला संयोजक अरुण जैन ने बताया कि जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग के सहयोग से आज गुरुवार को वार्ड नंबर 14 , आर.सी.पी. कॉलोनी गुरुद्वारा में भाजपा लालगढ़ मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।

भाजपा लालगढ़ मण्डल अध्यक्ष विनोद करोल ने बताया कि शिविर में 108 व्यक्तियों ने वैक्सीनेशन करवाया।

टीकाकरण शिविर में नागरिको का उत्साह बढ़ाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, भाजपा जिला मंत्री और वैक्सीनेशन अभियान के जिला संयोजक अरुण जैन, भाजपा लालगढ़ मण्डल अध्यक्ष विनोद करोल, भाजपा रानी बाजार मण्डल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, सतवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

इसी क्रम में श्री करणी राजपूत भवन, तिलक नगर बीकानेर में भी निशुल्क कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 211 पात्र व्यक्तियों ने टीका लगवाया जिसमें सर्वसमाज के नागरिक बन्धु उपस्थित रहे।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के आईटी संयोजक गिरिराज सिंह चारण ने बताया कि शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश प्रताप सिंह, क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष श्री करण प्रताप सिंह सिसोदिया, भाजपा जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, भाजपा जिला मंत्री और वैक्सीनेशन अभियान के जिला संयोजक अरुण जैन इत्यादि ने भागीदारी कर सभी का हौसला बढ़ाया ।


Share This News