ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 24 महिलाएं खेल रही थी जुआ! पुलिस पहुंची तो मचा हड़कम्प Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। सामाजिक परिवेश तेजी से बदल रहा है। इंदौर मध्यप्रदेश के

कलेक्टोरेट के सामने एक इमारत से पुलिस ने सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाएं किटी पार्टी के लिए एकत्र होकर जुआं पार्टी कर रही थी। पुलिस को देख इधर उधर भागने का प्रयास भी किया, लेकिन छत होने से सफल नहीं हुई। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही व्यापारी पति थाने पहुंचे और पत्नियों को पुलिस के सामने जमकर फटकार लगाई।टीआइ आरएनएस भदौरिया के मुताबिक सोमवार शाम सूचना मिली थी कि मेन रोड़ स्थित नेहा अपार्टमेंट की छत पर महिलाएं जुआं खेल रही है। एसआइ कृष्णा राठौर सादी वर्दी में पहुंची और आरोपित रेणु पति अशोक भागचंदानी निवासी बीके सिंधी कॉलोनी, अंजू पति शंकर तलदार निवासी नेहा अपार्टमेंट, निशा पति योगेश डेबला निवासी सिंधी कॉलोनी, महेंद्र कौर निवासी सनराइज अपार्टमेंट विधानगर, सुलोचना पति राजेश वाधवानी निवासी शिवसागर अपार्टमेंट अमितेष नगर, जया उर्फ कोमल पति सुरेश वाधवानी निवासी सुदामा नगर और सपना पति संजू परियानी निवासी काटजू कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। एसआइ के मुताबिक आरोपित महिलाओं से 2180 जुआं राशि और ताश पत्ते बरामद किए है। पुलिस ने जुआं एक्ट के तहत गिरफ्तारी लेकर थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया।
ठिए बदल-बदल कर जुआं खेलती ही महिलाए
महिलाओं के पति कपड़ा, प्रॉपर्टी, किराना और ऑटो डील व्यवसायी है। पत्नियों की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही थाने पहुंच गए। एसआइ के सामने ही पत्नियों को डांटा और कहा कि वह खुद उनसे परेशान हैं। महिलाओं ने बताया वह किटी पार्टी करती है। पार्टी में टाइम पास करने के लिए जुआं खेलती है। सिंधी कॉलोनी, काटजू कॉलोनी, खातीवाला टैंक, पलसीकर कॉलोनी, सुदामा नगर, द्वारकापुरी की कई महिलाएं जुआं की शौकीन हैं। जिस महिला के घर जुआं पार्टी होती है


Share This News