ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 17 16 कैदी जेल से भागे, गार्डों की आँखों में मिर्ची डाली! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान की इस खबर से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। जोधपुर जिले की फलोदी जेल से सोमवार देर शाम 16 बंदी फरार हो गए। एक बंदी गार्डों की आंखों में लाल मिर्च डालकर भागा। इसके बाद 15 और बंदी भाग निकले। घटना के बाद जोधपुर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। रास्तों पर नाकेबंदी कर दी गई है। भागने वाले ज्यादातर बंदी नशे और तस्करी के मामले में बंद थे। फलोदी थाना प्रभारी राकेश ख्यालिया ने घटना की पुष्टि की है।
फलोदी के उप कारागृह में शाम करीब सवा 8 बजे कुछ बंदियों ने गार्डों की आंखों में मिर्च झोंक दी। इसके बाद दूसरे प्रहरियों के पहुंचने तक वहां से भाग गए। भागने वाले बंदियों में से 3 बिहार के और बाकी फलोदी, बाप और लोहावट एरिया के हैं। बताया जा रहा है कि पहले बंदियों ने महिला प्रहरी पर सब्जी फेंक की। इससे वे गिरकर घायल हो गईं। अचानक इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के भागने से जेल प्रशासन भी सवालों के घेरे में आ गया है। बता दें कि ज्यादातर कैदी NDPS एक्ट में बंद हैं। कुछ पर हत्या और हत्या की कोशिश के भी केस दर्ज हैं। SP जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।


Share This News