ताजा खबरे
समाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूमरेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बीकानेर में प्रदर्शनअनियमितताएं मिलने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बितकिन्नर प्रमुख चंदा बाई ने बीकानेर परकोटे में भरा मायरा, विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूद
IMG 20210331 WA0260 8 शनिवार को आएंगे ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला और जिला प्रभारी मंत्री डोटासरा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़, बीकानेर। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला जयपुर से रेल मार्ग से रवाना होकर शनिवार को प्रातः 4.20 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। डॉ. कल्ला शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा के साथ प्रातः 10 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों तथा प्रातः 11 बजे डीएमएफटी साषी परिषद की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे बीकानेर से प्रस्थान कर छत्तरगढ़ जाएंगे तथा वहां नवनिर्मित 220 केवी जीएसएस का लोकार्पण करेंगे तथा यहां से श्रीगंगानगर जाएंगे। ऊर्जा मंत्री 4 अप्रैल को प्रातः 9.30 बजे श्रीगंगानगर से बीकानेर आएंगे तथा स्व. श्री रामरतन कोचर की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। दोपहर 2.15 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

शनिवार को आएंगे शिक्षा मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री

शिक्षा, पर्यटन तथा देवस्थान मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा शनिवार को प्रातः 6.30 बजे जयपुर से प्रस्थान कर बीकानेर पहुंचेंगे तथा प्रातः 10.30 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों तथा दोपहर 12 बजे डीएमएफटी साषी परिषद की बैठक लेंगे। दोपहर 3.30 बजे छत्तरगढ़ में 220 केवी के नवनिर्मित जीएसएस का लोकार्पण करेंगे। सायं 5 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा सायं 6 बजे सीकर के लिए प्रस्थान करेंगे।


Share This News