ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20210331 WA0260 7 कोरोना : सीमा सील, देनी होगी यह रिपोर्ट! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। देश में कोरोना तेज़ी के साथ ही राज्यों की सरकारें सख्त हो गई है। गुजरात में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग ने महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान से गुजरात में प्रवेश करने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है। यहाँ यात्रियों का हेल्थ स्क्रीनिंग भी की जा रही है। इस संदर्भ मं स्टांडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम घोषित कर दी गई है। अब यात्रियों को हवाई मार्ग, रेल मार्ग तथा बस के जरिए गुजरात प्रवेश करने से पहले गाइडलाइन का ध्यान रखना जरूरी हो गया है। प्रदेश सरकार ने यह नियम केवल पड़ोसी महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों के लिए बनाया था, जो कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना में कहा कि कई राज्यों में कोरोना वायरस से संक्रमण की दर बढ़ रही है। यात्रा करने वालों के संक्रमित होने की आशंका अधिक है। विभाग ने कहा कि इसलिए गुजरात में दाखिल होने वालों को यहां आने से 72 घंटे पहले आरटी-पीसीआर पद्धति से जांच कराना और संक्रमण मुक्त होने की रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा।गुजरात में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। पिछले तीन से आंशिक रूप से घट रहे कोरोना के केस ने मंगलवार को सर्वाधिक नए केस का रिकॉर्ड बनाया। राजस्थान में भी कोरोना अब और तेज़ हो गया है।


Share This News