ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20210325 WA0178 वरिष्ठ खिलाडिय़ों का सम्मान अच्छी परम्परा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। बीकानेर। मास्टर बच्ची क्लब समिति की ओर से होली स्नेह मिलन समारोह व वरिष्ठ फुटबाल खिलाडिय़ों का सम्मान समारोह सूरदासाणी बगेची में रखा गया। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता जर्नादन कल्ला ने कहा कि वरिष्ठ खिलाडिय़ों का सम्मान एक अच्छी परम्परा है। इससे उनका ने केवल मनोबल बढ़ता है,बल्कि नये खिलाडिय़ों के लिये वे प्रेरणास्पद बनते है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजेश चूरा ने कहा कि वरिष्ठ खिलाडिय़ों के खेल के प्रति समर्पण को कभी भूलाया नहीं जा सकता। कर्मचारी नेता महेश व्यास ने कहा कि अपने समय के इन खिलाडिय़ों ने बीकानेर का परचम प्रदेश व देश में फहराकर नये खिलाडिय़ों के लिये मिशाल साबित हुए है। समाजसेवी देवकिशन चांडक ने कहा भी इस प्रकार के आयोजन को आने वाली पीढ़ी के लिये प्रेरणादायक सिद्व होंगे। समारोह में पंडि़त राजेन्द्र किराडू ने भी विचार रखे। समिति के भरत पुरोहित ने बताया कि समारोह में वरिष्ठ खिलाड़ी उदयकरण जागा की धर्मपत्नी बालू देवी,सरदार सिंह पडि़हार,महेश पुरोहित,भंवर धोबी,विक्रम ङ्क्षसह,जमन छंगाणी,विजय शंकर हर्ष,शंकर पुरोहित,रहमत अली को मास्टर बच्ची अवार्ड देकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।


Share This News