ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 142 बड़ी खबर : कोरोना की मार- फागणिया फुटबाॅल मैच रद्द! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेरी होली के बड़े आयोजनों में से एक फागणिया फुटबाल मैच रद्द हो गया है। स्वांग बने स्त्री पुरूषों के बीच 25 मार्च 2021 को धरणीधर मैदान में आयोजित होने वाला फागणिया फुटबाॅल मैच रद्द कर दिया गया है। आयोजन सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि आज कन्हैयालाल रंगा की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक हुई, जिसमें बीकानेर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जनहित में इस वर्ष फागणिया फुटबाॅल मैच रद्द करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष कन्हैयालाल रंगा ने बताया कि सरकार की कोरोना एडवाइजरी का पालन करते हुए बीकानेर वासियों के हित में यह निर्णय लिया गया है।


Share This News