ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
FB IMG 16005137564959455 पर्यटन : 53 देशों के लिए वीजा जरूरी नहीं! Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

कोरोना का सर्वाधिक असर पर्यटन पर हुआ है। भारत सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनेक सुविधाएं दे रही है। अब इसके चलते भारतीय सैलानी 53 देशों की यात्रा बगैर वीजा कर सकते है। भारतीय नागरिक बिना विजा (Visa) या ऑन अराइवल या ईटीए (ई-ट्रैवल अथॉरिटी) की सुविधा के साथ 53 देशों की यात्रा कर सकते हैं।
53 देशों में नेपाल-भूटान समेत 16 देशों में वीजा की जरूरत ही नहीं पड़ती। ईरान-म्यांमार समेत 34 देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है या ई-विजा की व्यवस्था है। इसके अलावा तीन देशों की यात्रा के लिए ईटीए सुविधा उपलब्ध है। ईटीए किसी तरह का विजा नहीं होता, बल्कि यह एक तरह यात्रा से पहले अथॉरिटी की मंजूरी होती है।
जिन देशों की यात्रा के लिए किसी भी भारतीय को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। इनमें से बारबाडोस, भूटान, डोमिनिका, ग्रेनाडा, हैती, हांगकांग, मालदीव, मॉरीशस, मोंटसेराट, नेपाल, नीयू द्वीप, समोआ, सेनेगल, त्रिनिदाद और टोबैगो, ट्यूनीशिया, वालुआतु ,सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस और सर्बिया. हालांकि इनमें से कुछ देशों में यात्रा करने की अवधि 30 दिनों से लेकर 90 दिनों तक कही है.
इन 34 देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा- अर्मेनिया, बोलविया, केप वेर्डे, कोमोरोस, जिबौती, इथियोपिया, गाबोन, गिनीया, गिनीया बिस्साऊ, ईरान, केन्या, लेसोथो, मेडागास्कर, मालवी, मालदीव्स, मॉरिटेनिया, म्यांमार, नाइजीरिया, पलाऊ, रसियन फेडरेशन. रवांडा, सेंट लूसिया, सामोआ, सेशेल्स, सिएरा लियोन, सोमालिया, दक्षिणी सूडान, सूरीनाम, तंजानिया, टोगो, तुवालु, यूगांडा, उज्बेकिस्तान और जिम्बाब्वे.
घूमने वाले लोगों के लिए किसी भी देश में फ्री वीजा इंट्री आपके ट्रैवल को बेहद सस्ता बना देता है. यात्रियों को वीजा आवेदन के लिए न तो लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ता है और न ही तो वीजा के लिए किसी ट्रेवल एजेंट के पीछे भागना पड़ता है। इसके चलते पर्यटकों की राह आसान हो गई है।


Share This News