ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210309 WA0141 डिग्गी निर्माण के लम्बित अनुदान भुगतान के लिए 92 करोड़ रूपए जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़ जयपुर। राज्य सरकार ने केन्द्रीय अंश नहीं मिलने से तीन जिलों में डिग्गी निर्माण का अटका लम्बित भुगतान करने के लिए 92 करोड़ रूपए जारी किए है। इससे करीब 4 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।
कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 में गंगानगर, हनुमानगढ़ एवं बीकानेर जिलों में किसानों ने डिग्गियों का निर्माण कराया था, जिन पर 50 फीसदी अनुदान एवं 25 प्रतिशत टाॅप अप राशि देने का प्रावधान था। अनुदान की केन्द्रीय अंश के रूप में मिलने वाली 60 प्रतिशत राशि नहीं मिलने से किसानों का भुगतान अटक गया था।
श्री कटारिया ने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए केन्द्रीय अंश सहित पूरे अनुदान का भुगतान करने का निर्णय लिया है। इससे इन तीन जिलों के 4 हजार 21 किसानों को 92 करोड़ 19 लाख रूपए का भुगतान हो सकेगा। उन्होंने बताया कि गंगानगर जिले के 2 हजार 242 किसानों को 44 करोड़ 42 लाख रूपए, हनुमानगढ़ जिले के 324 किसानों को 6 करोड़ 46 लाख, बीकानेर जिले के इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आईजीएनपी) क्षेत्र के 1 हजार किसानों को 32 करोड़ 60 लाख रूपए एवं नाॅन-आईजीएनपी क्षेत्र के 454 किसानों को 8 करोड़ 70 लाख रूपए का अनुदान सीधे उनके खातों में हस्तांतरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गंगानगर, हनुमानगढ़ एवं बीकानेर जिले के नाॅन-आईजीएनपी इलाके के किसानों को टाॅप अप राशि का भुगतान पूर्व में कर दिया था। आईजीएनपी क्षेत्र के किसानों को टाॅप अप राशि सहित अनुदान का भुगतान किया जाएगा।


Share This News