ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 47 राजस्थान में कोरोना वैक्सीन ख़त्म ! Rajasthan News Portal दिल्ली, राजस्थान
Share This News

Tp न्यूज़। राजस्थान में कोरोना वैक्सीन ख़त्म होने वाली है ? राजस्थान सरकार ने केंद्र से कहा है कि यदि वो जल्द ही और वैक्सीन की और सप्लाई नहीं करते हैं तो राज्य में कल तक कोविड-19 की वैक्सीन खत्म हो जाएगी। राज्य ने केंद्र से और वैक्सीन भेजने को कहा है। राज्य में प्रशासन मंगलवार को वैक्सीनेशन ड्राइव की गति को थोड़ा धीमा कर दिया है और आज ऐसे ही लोगों को टीका लगाया जा रहा है, जिनको वैक्सीन का दूसरा डोज़ देना है। दूसरी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने इस बात से इनकार किया है कि राजस्थान में वैक्सीन की कमी हो गई है। राजस्थान में हर रोज लगभग 2.5 लाख लोगों को टीका लगा रहा है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा ने केंद्र को SOS भेजा है और बताया कि राज्य के पास अब बस 5.85 लाख डोज बचे हैं, ऐसे में उसे बफर स्टॉक चाहिए। शर्मा ने निजी टीवी NDTV को बताया कि ‘अगर वैक्सीन टाइम पर नहीं पहुंचती है तो हमारे पास अगले तीन दिनों के लिए वैक्सीन बचेगी. हमने कहा था कि जिस हिसाब से ड्राइव चल रहा है, उसके हिसाब से अकेले मार्च के लिए हमें 60 लाख वैक्सीन की जरूरत पड़ेगी। अगर वैक्सीन नहीं मिलीं तो टीकाकरण बीच में ही रोकना पड़ेगा. अगर स्टॉक ही नहीं रहेगा, तो हम ड्राइव कैसे चलाएंगे?’ । राजस्थान में वैक्सीनेशन धीमा कर दिया गया है। साभार


Share This News