ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20210228 WA0242 जोधपुर की मारवाड़ क्लब ने किया बच्ची गोल्ड कप पर कब्जा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp news बीकानेर। मास्टर बच्ची क्लब समिति की ओर से पुष्करणा स्टेडियम में आयोजित 27 वां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जोधपुर की मारवाड़ क्लब ने जिला फुटबाल संघ को हराकर जीता। पहली बार दूधिया रोशनी में खेले गये इस खिताबी मुकाबले में पैनल्टी शूट आउट में जोधपुर की टीम ने बीकानेर की टीम को 4-2 से मात दी। सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि विजेता टीम को मुख्य अतिथि समाजसेवी कन्हैयालाल कल्ला,विशिष्ट अतिथि राजेश चूरा,नारायण बिहाणी,जेठमल सुथार व कार्यक्रम अध्यक्ष देवकिशन चांडक ने ट्रॉफी व व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किये।
स्वागताध्यक्ष सुनील बांठिया ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता,उपविजेता व प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का पुरस्कार बेनेक्यू मोबाइल, व्यक्तिगत पुरस्कार गौतम सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रदान किये गये। इसी तरह उप विजेता टीम के खिलाडिय़ों को व्यक्तिगत पुरस्कार विजय शंकर पुरोहित (पं सुशिया महाराज) वेद प्रचार प्रसार समिति की ओर से दिएं गयेे। इसके अलावा पहली बार जोधपुर की अमित सेठी मेमोरियल फुटबाल क्लब की ओर से विजेता-उपविजेता टीम को अलग से ट्रॉफी तथा शिवदत्त बोड़ा (जबरू जी) परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। मैन ऑफ द मैच को झकास पापड़ व रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट,सिनथेसिस की ओर से गिफ्ट हेम्पर प्रदान किये। इस अवसर पर अध्यक्ष एड अजय पुरोहित,नवल पुरोहित,श्रीगोपाल व्यास,विजय शंकर हर्ष,विमल राय आचार्य,इन्द्र जोशी,अशोक छंगाणी,नारायण दास बोहरा,जितेन्द्र पुरोहित,नवरतन जोशी मौजूद रहे।


Share This News