ताजा खबरे
चुनाव : शहरी परकोटे में तीज त्योहार की रंगत पर चुनावी तड़का ? कल उमड़ेगी भीड़ तो फिर ‘आज की रात’रामदेवरा मेलार्थियों के लिए 10 सितंबर से लगेगा शिविरबिजली बन्द रहेगी, 3 घण्टे कटटिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 110 बैंक लूट का एक और आरोपी गिरफ्त में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। पिछले कुछ दिनों से ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बीकानेर पुलिस एक से एक गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है । हाल ही के दिनों में बीकानेर पुलिस ने आईजी और एसपी के नेर्तत्व में नयाशहर थाना क्षेत्र में डाकघर व मरुधरा ग्रामीण बैंक में हुई लूट का एक प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा किया था।

एसपी चन्द्रा ने बताया था कि इन लूट में शामिल दो आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है, वंही एक आरोपी को नामजद किया गया है और जल्द ही नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। इसी क्रम में एसपी द्वारा गठित स्पेशल पुलिस टीम ने तीसरे नामजद आरोपी को बुधवार को दबोच लिया है।

नयाशहर थानाधिकारी गोविंदसिंह चारण ने बताया कि दबोचे गए दोनो आरोपियों से पुलिस टीम ने सख्ती से पूछताछ की और पुलिस टीम द्वारा नामजद आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई । और इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने तीसरे नामजद आरोपी को बापर्दा दबोच लिया । थानाधिकारी चारण ने बताया कि तीसरे नामजद आरोपी की पहचान गुरमितसिंह गिल पुत्र कमलजितसिंह गिल निवासी मुक्ताप्रसाद नगर के रूप में हुई है ।साभार।


Share This News