ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
15 37 26 surysptmi1 सूर्य सप्तमी पर शोभा यात्रा निकली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। सूर्य उपासना का पर्व सूर्य सप्तमी के मौके पर शहर के प्राचीन लक्ष्मीनाथ मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे है । लक्ष्मीनाथ मंदिर में भगवान सूर्यनारायण का पंचामृत अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवाई गई। इससे पूर्व सुबह लाल चंदन, दूध और पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद सूर्यदेव को पालकी में विराजमान कर शोभायात्रा लक्ष्मीनाथ मंदिर से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गो से वापिस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर तक पहुंचेगी। इस शोभायात्रा में सूर्यदेव की सवारी रवाना हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया यात्रा का जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
सूर्यदेव के रथ के साथ यात्रा दांती बाजार, बड़ा बाजार, नाइयो की गली, मरूनायक मोहल्ला, मोहता चौक, होते हुवे रांगड़ी मोहल्ला से भुजिया बाजार से घूमचक्कर से होते लक्ष्मीनाथ मंदिर पहुंचेगी। रवि रश्मि युवा संगठन समिति रांगड़ी चौक कार्यकर्ता सहित सेवग समाज के लोग यात्रा में शामिल है। आज सांय लक्ष्मीनाथ मंदिर में भगवान सूर्यदेव की आरती भी की जाएगी


Share This News