ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 88 खाजूवाला में फायरिंग से सनसनी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़, बीकानेर। बदमाशों के हौसले बुलंद है। बीकानेर के खाजूवाला में गुरुवार देर रात एक वार्ड पंच के घर पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोलियां लकड़ी के दरवाजे को छेदकर अंदर तक पहुंची गईं।
खाजूवाला में देर रात्रि एक वार्ड पंच के घर पर दो अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। एक फायर मिस हो गया, जबकि दो फायर गेट पर लगे। माना जा रहा है कि बदमाशों का उद्देश्य पंच बबलू सिंधी को डराना था। सूचना मिलने के बाद खाजूवाला सीओ अंजुम कायल और थानाधिकारी रमेश कुमार सर्वटा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
पुलिस के अनुसार खाजूवाला के वार्ड नंबर 19 में रामदेव मंदिर के पास शुक्रवार रात 12 से 12:30 बजे के बीच बाइक सवार दो युवक बबलू सिंधी के घर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने गोलियां चलाई। पुलिस को मौके पर खाली कारतूस भी मिले हैं।
बदमाशों ने कहा, ये तो ट्रेलर है
बाइक पर आए दोनों बदमाशों ने पहले फायरिंग की फिर जाने के दौरान कहा कि ये तो ट्रेलर है, आगे पूरी फिल्म बाकी है। बबलू सिंधी के घर वाले बाहर निकले तब तक बाइक सवार भाग गए। सीओ अंजुम कायल के निर्देश पर बदमाशों की धर पकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई है जो रात से ही जगह जगह दबिश दे रही है।


Share This News