ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20210218 WA0068 बीकानेर के श्याम सुन्दर स्वामी भारतीय टीम में तथा अनिल जोशी टीम के प्रशिक्षक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़, बीकानेर। दुबई में आयोजित होने वाली फाजा विश्व रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में बीकानेर के स्टार धनुर्धर श्याम सुन्दर स्वामी भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे । आगामी 21 से 26 फरवरी तक दुबई में आयोजित होने वाली अन्तर्राष्ट्रीय तीरंदाजी टीम के कम्पाउंड खिलाड़ी के रूप में स्वामी हिस्सा लेंगे, इस समय स्वामी भारतीय टीम के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर साईं केन्द्र सोनीपत में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, इससे पूर्व अनेक अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके स्वामी टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत को कोटा दिलवा चुके हैं ।

=== अनिल जोशी भारतीय तीरंदाजी टीम के प्रशिक्षक के रूप में।

भारतीय तीरंदाजी टीम के प्रशिक्षक बीकानेर के अनिल जोशी को एक बार फिर से भारतीय तीरंदाजी टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है । दुबई में आयोजित होने वाली फाजा वर्ड रेंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट में भाग लेने वाली भारतीय टीम के प्रशिक्षक अनिल जोशी होंगे, वर्तमान में जोशी सोनीपत में भारतीय टीम को प्रशिक्षित कर रहें हैं, यह अन्तर्राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 21 से 26 फरवरी तक होगी ।
अनिल जोशी पूर्व में भी भारतीय टीम के प्रशिक्षक के रूप में अनेक देशों में शिरकत कर चुके हैं । उन्होंने बताया कि भारतीय टीम 21 फरवरी सुबह दिल्ली से दुबई के लिए रवाना होगी।


Share This News