ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 78 चार राज्यों में फैला यह रैकेट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

आगरा में विदेशी युवतियों के एजेंट भीमा के पकड़े जाने के बाद देह व्यापार को लेकर पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। आरोपी से पुलिस को पता चला कि देह व्यापार का नेटवर्क चार राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में फैला हुआ है। इन राज्यों के एजेंट आपस में संपर्क में रहते हैं। दो से छह महीने के लिए युवतियों को ठेके पर बुलाते हैं। एजेंट एक-दूसरे को कमीशन देते हैं। पर्यटन स्थलों में युवतियों की ज्यादा मांग होती है। उजालाताजगंज में शिल्पग्राम मार्ग स्थित होटल शुभ रिसॉर्ट में पुलिस ने 11 फरवरी को छापा मारा था। वहां देह व्यापार के आरोप में दो विदेशी युवतियों सहित चार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इनमें विदेशी युवतियों का एजेंट भीमा भी शामिल था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसमें होटल मालिक और सपा नेता राकेश अग्रवाल के अलावा चिराग अग्रवाल और सुंदरम अग्रवाल को भी आरोपी बनाया गया है। साभार


Share This News