ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 56 नाबालिग से दुष्कर्म का मामला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Tp न्यूज़। अपराधियों के हौंसले बुलंद है और वे एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। नागौर के थांवला थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को स्कूल छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाकर होटल में ले जाकर जबरन शराब पिलाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। अब पीड़िता के बड़े पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए होटल के कमरे को सील कर स्थानीय राजकीय अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया एवं होटल संचालक द्वारा बिना परिचय पत्र के आरोप में कमरा किराए पर देने के दस्तावेज जप्त किए गए। इस बारे में
पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बड़े पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी भतीजी सुबह करीब 9:00 बजे घर से अन्य बच्चियों के साथ पैदल स्कूल के लिए घर से निकली। रास्ते में एक नीले कलर की बाइक पर आए महावीर फौजी पुत्र बाबूलाल निवासी राकासनी ने स्कूल छोड़ने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिया, लेकिन अन्य बच्चियों जब स्कूल पहुंची तो पीड़िता स्कूल में नहीं मिली और उन्होंने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इस बारे में परिजनों ने तुरंत पुलिस में इतला देकर मामले में बच्ची सहित आरोपी को बरामद करने की गुहार लगाई। थाना अधिकारी हीरालाल ने आरोपी को फोन कर नाबालिक को घर छोड़ने की बात कही तो आरोपी महावीर और उसके साथी ने उसे 30 मिनट बाद वापस सफेद कलर की कार में घर के बाहर चलती कार से पटक दिया। पुलिस कार्रवाई जारी है।साभार।


Share This News