ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20210210 WA0106 41 करोड राम नाम श्री राम नाम स्तंभ के लिए भेजे गए Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

TP न्यूज़, बीकानेर। मारवाड़ी युवा मंच मरुधरा बीकानेर के अध्यक्ष शेखर पेड़ीवाल ने बताया कि श्री राम नाम का भव्य स्तंभ बनने जा रहा है जिसके लिए आज बीकानेर से लगभग 14000 राम नाम की कॉपिया कलकत्ता भेजी गई इसमें लगभग 41 करोड़ राम नाम अंकित है ।

मंच के कपिल लड्ढा ने बताया की लॉकडाउन में राम नाम की पुस्तकें छपवा कर उन्हें निशुल्क श्रद्धालुओं को वितरित कर उनसे राम नाम लिखवा कर उनका संग्रह करने के बाद आज बड़ा हनुमान जी मंदिर जूनागढ़ में उन पुस्तिकाओं का पूजन कर इन पुस्तकों को कोलकाता भेजा गया है जिसमें 41 करोड़ राम नाम श्रद्धालुओं द्वारा लिखे गए हैं ।

बड़ा हनुमान जी मंदिर के पुजारी जी ने कहा भगवान राम से बड़ा है भगवान राम का नाम, राम नाम के लेखन से सुमिरन तो होता ही है साथ ही लेखक का अंतर्मन भी श्री राम के दिव्य प्रेम व तेज से जागृत होने लगता है ।

मंच के गौरव मूंधड़ा व राहुल पारीक ने बताया कि भगवान राम का नाम लाल रंग की स्याही से लिखा गया है क्योंकि यह रंग प्रेम का प्रतीक व भगवान राम को प्रिय माना जाता है आगे भी राम नाम का संग्रह जारी रहेगा कोई भी श्रद्धालु राम नाम की निःशुल्क पुस्तिका श्री पेड़ीवाल टी स्टोर फड बाजार से प्राप्त कर सकता है इस अवसर पर शिवदयाल बच्छ, वासुदेव, रविंद्र जाजड़ा, राहुल पारीक, कपिल लढ़ा, गौरव मूंधड़ा, आशीष राठी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे ।


Share This News