ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
21 40 54 8846328kocharcoronayodha डॉ संजय कोचर को कोरोना योद्धा सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। बीकानेर। कोरोना महामारी ने पूरे विश्व को झकझाोर के रख दिया था। इस दौर में चिकित्सकों की सेवाएं महत्वपूर्ण रहीं। ऐसे ही बीकानेर के लोकप्रिय डॉं संजय कोचर जिन्होंने कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की। डॉ. कोचर की सेवाओं को सम्मान देने हेतु समस्त कोचर परिवार द्वारा डॉ संजय कोचर को कोरोना योद्धा से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलक्टर नमित मेहता, विशिष्ट अतिथि डॉ कर्नल विष्णु शर्मा, कुलपति वेटरनरी विश्वविद्यालय राजस्थान अध्यक्षता प्रोफेसर कान्ति कुमार कोचर उपस्थित रहे।डॉ संजय कोचर ने कहा कि हमारे लिये बहुत कठिन समय था और हमारी पूरी यूनिट ने मिलकर इस महामारी को हराने में कामयाब रहे। कार्यक्रम के संचालक जीतू कोचर ने अपने परिवार के डॉ संजय कोचर को कोचर कुल व जैन समाज का गौरव बताया।इस दौरान जयचन्दलाल डागा, सुशील बैद, विजय कोचर, चन्द्र कुमार कोचर, डॉ धनपत कोचर, डॉ अजित कोचर, ऋषभ सेठिया आदि ने अतिथियों का शॉल, सॉफा व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। कोचर चौक की छोटी बालिकाएं साईसा कोचर व अनुकृति कोचर ने अतिथियों को तिलक लगाकर स्वागत किया। कोचर फ्रेंड्स कल्ब के सभी सदस्यों ने डॉ संजय कोचर को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया एवं फ्रेंड्स क्लब के सुमित कोचर एवं कुणाल कोचर का कोरोना योद्धा सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर अभिनन्दन किया। इस दौरान शहर कोतवाल नवनीत सिंह को भी कोरोना योद्धा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।


Share This News