ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210202 WA0082 राज.शि. संघ(अम्बेडकर) का महाधिवेशन सम्पन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp news राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) का महाधिवेशन डॉ अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी झालाना डूंगरी जयपुर में हुआ। संयोजक समिति के अध्यक्ष श्रीसोहनलाल गोयल की अध्यक्षता मे , श्री टेकचंद राहुल स्वायत्त न्यायधीश , श्री अशोक सामरिया प्रदेश अध्यक्ष,  अखिल राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति , अधिकारी- कर्मचारी संयुक्त महासंघ राजस्थान,   श्री अनिल गोठवाल पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ,एवं महासचिव डॉ अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के निर्देशन /पर्यवेक्षक प्रदेश कार्यकारणी के चुनाव रविवार को सम्पन हुआ।
      महाधिवेशन को पूर्व प्रदेशमहामंत्री मोडाराम कड़ेला एवं संगठन के पूर्व नेताओं ने सम्बोधित करते हुए संगठन को आगे नई दिशा एवं दिशा की ओर ले जाने पर जोर दिया एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष द्वारा की गई  अनुशासनहीनता का विरोध किया। भगवान सहाय मीणा ने सदन को संबोधित करते हुए , संगठन के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को समन्वय बिठाते हुए शिक्षक हितों के लिए काम करने पर जोर दिया और एनपीएस तथा रोस्टर को लागू करवाना , प्रबोधको एवं अन्य अध्यापकों के  वेतन विसंगति को प्रमुखता से उठाया!
     महाअधिवेशन के पश्चात , चुनाव कार्यक्रम में संगठन के सभी पदों पर नाम निर्देशन पत्र अमानत राशि के साथ लिए गए बाकायदा चुनाव प्रणाली को अपनाते हुए चुनाव संपन्न करवाये गए जिसमें पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर से श्री सुरजा राम ईनखिया को निर्विरोध प्रदेश सभाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया श्री विजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश देशबंधु प्रदेश महामंत्री ,श्री देवाराम मीणा कोषाध्यक्ष व श्री भगवान सहाय मीणा अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री – राजस्थान शिक्षा निदेशालय बीकानेर, श्री रविंदर जाटव अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री – राजस्थान शासन सचिवालय जयपुर एवं हेमाराम गहलोत प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश कुमार पँवार क्षेत्रीय मंत्री पूराराम बरोड़ प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए।
      निर्वाचन के पश्चात चुनाव पर्यवेक्षक श्री टेकचंद राहुल सेवानिवृत्त न्यायधीश  ने नवनियुक्त कार्यकारणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई एवं नवनियुक्त कार्यकारणी को बधाई स्वरुप आशीर्वाद दिया।
      पूर्व प्रदेश महामंत्री मोडाराम कडेला ने नवनियुक्त कार्यकारणी में बीकानेर संभाग को विशेष के अहमियत देते हुए संगठन के वरिष्ठ शिक्षक साथी श्री भगवान सहाय मीणा को अतिरिक्त महामंत्री , श्री बृजेश कुमार पवार को क्षेत्रीय मंत्री , श्री हेमाराम गहलोत को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूराराम बरोड़ ,  को प्रदेश प्रतिनिधि मनोनयन पर समस्त संगठन के पदाधिकारी पूर्व संयोजक समिति एवं उपस्थित शिक्षक सहलाब को धन्यवाद दिया।*
      राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर जिला बीकानेर नहीं प्रदेश स्तरीय चुनाव में चुनकर आए गए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को अग्रसर ऊंचाइयों पर ले जाने एवं बाबा साहब की सपनों को साकार करने का आह्वान किया।
       राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के पूर्व प्रदेश महामंत्री मोडाराम कडेला बीकानेर जिला अध्यक्ष रोहिताश कांटिया जिला मंत्री चुन्नीलाल ईनानिया तहसील तहसील अध्यक्ष दिनेश पवार तहसील मंत्री दीनदयाल जनागल, भंवरलाल पड़िहार, प्रेम प्रकाश मीणा, विक्रम मीणा ,डॉ. रामप्रकाश मीणा, नारायणराम, भवानी शंकर बाणिया  एवं संगठन से जुड़े सभी साथियों ने नवनियुक्त कार्यकारणी को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की। 


Share This News