ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
1 कीर्ति चक्र शहीद मेजर जेम्स थॉमस को श्रद्धांजलि Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। भारतीय सेना के जांबाज़ शहीद कीर्ति चक्र विजेता मेजर जेम्स थॉमस के 15वें शहादत दिवस पर गुरुवार को शहर भाजपा पदाधिकारियों ने शहीद मेजर जेम्स थॉमस मार्ग पर आयोजित एक कार्यक्रम में शहीद और भारत माता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि मेजर जेम्स ने जम्मू कश्मीर के पुंछ में वर्ष 2006 में बॉर्डर पार से आए आतंकवादियों को ढेर करने और मुठभेड़ में गोली लगने के बाद भी अदम्य शौर्य का परिचय दिया। भारत माता के ऐसे वीर सपूत को भाजपा नमन करती है।

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने इस अवसर पर मेजर जेम्स के व्यक्तित्व और कृतित्व और उनके परिजनों के बारे में परिचय देते हुए उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और मोहल्लेवासियों से शहीद जेम्स की प्रतिमा और स्मारक स्थल हेतु स्थान चिन्हित करवाने का संकल्प के साथ प्रण लेने का आह्वान किया।

अमर शहीद के बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, जिला मंत्री अरुण जैन, जिला मंत्री मनीष आचार्य, जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, भाजपा नेता विजय सिंह पड़िहार, पार्षद संजय गुप्ता, पार्षद प्रत्याशी बजरंग सिंह खींची, सोमनाथ आचार्य, राजेंद्र सिंह हाडा , जूनागढ़ मंडल मंत्री गजेन्द्र सिंह, रामसा सोनी, गजानंद शर्मा, महावीर आचार्य, वीरेंद्र राजगुरु, सौरभ आचार्य, पूनम राजपुरोहित, अर्जुन सोनी, विष्णु आचार्य इत्यादि पदाधिकारी एवं मौहल्लेवासी सम्मिलित रहे।


Share This News