ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20210124 WA0206 प्रवाह’- नया दशक नई शुरूआत कार्यक्रम आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp news गंगाशहर। तेरापंथ किशोर मंडल गंगाशहर के द्वारा गठन के 20 साल की सम्पन्नता पर रविवार को ‘‘प्रवाह’’- नया दशक नई शुरूआत कार्यक्रम गंगाशहर स्थित आशीर्वाद भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मंगल शुरुआत निहाल मरोटी ने नमस्कार महामंत्र से की। विजय गीत का संगान जिनेश बैद के साथ मिलकर सभी किशोर साथियों ने किया। तेरापंथी सभा के अध्यक्ष डॉ. पी.सी. तातेड़ ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। सहसंयोजक रवि सेठिया ने किशोर मंडल की ऐतिहासिक जानकारी सभी के साथ साझा की। कार्यक्रम के दौरान किशोर मंडल की ओर से भव्य संचेती ने काव्य पाठ व यश बैद ने अपनी भावनाओं को गीतिका के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर तेरापंथ की ऐतिहासिक जानकारी को नाट्य के रूप में किशोर मंडल के साथियों ने बहुत ही शानदार तरीके से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़, युवक रत्न राजेन्द्र सेठिया, डॉ.पुनम चन्द तातेड़, अमरचंद सोनी, भैंरूदान सेठिया, जतन संचेती, धर्मेन्द्र डाकलिया, पीयुष लुणिया, संतोष बोथरा, पवन छाजेड़, दिनेश सोनी, ललित राखेचा ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर किशन बैद, दीपक आंचलिया, मनोज सेठिया, कविता चौपड़ा, गरिमा सेठिया, जसवंत बैद, बजरंग बोथरा, भरत गोलछा, विजेन्द्र छाजेड़, मनीष छाजेड़, विनीत बोथरा, कन्हैयालाल रामपुरिया, अरूण नाहटा, महावीर फलोदिया, मांगीलाल लुणिया, कमल भूरा, रोहित बैद की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर तेयुप गंगाशहर द्वारा मयंक बोथरा, दलीप नाहटा, चंचल चौपड़ा, देवेन्द्र डागा, भरत सोनी, मयंक सेठिया, ऋषभ लालाणी, गुणित आँचलिया, रवि सेठिया, दिनेश सोनी को सम्मानित किया गया। अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी, किशोर मंडल राष्ट्रीय प्रभारी अर्पित नाहर, कन्या मंडल राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा बांठिया का शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ।
आभार ज्ञापन किशोर मंडल प्रभारी विपिन बोथरा ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन किशोर मंडल के संयोजक गुणित आँचलिया और ललित राखेचा द्वारा किया गया। प्रेषक रवि सेठिया सहसंयोजक किशोर मंडल गंगाशहर


Share This News