ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20210117 102736 पर्यटन : बीकानेर के इस गाँव में बना था पर्यटन काम्प्लेक्स! लेकिन... Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Tp न्यूज़। बीकानेर का नाम विश्व पर्यटन मानचित्र की मुख्य स्ट्रीम में शामिल है। दुनिया की अनेक गाइड बुक्स और वेबसाइट पर बीकानेर एक प्रमुख नाम है। यही वजह है कि यहाँ अमेरिका और यूरोपीय देशों से अनेक पर्यटक आते हैं। लेकिन बीकानेर में एक गाँव ऐसा है जहाँ डेढ दशक पहले पर्यटन विकास के नाम पर पर्यटन काम्प्लेक्स बनाया गया। पर्यटन विभाग ने खूबसूरत धोरों के बीच 50 लाख रूपए खर्च कर एक कॉप्मलेक्स का निर्माण करवाया था। लेकिन यहाँ कभी सैलानी गए ही नहीं और ना ही विभाग ने इसके लिए प्रयास किया। दरअसल 2005-2006 तक ऊंट उत्सव कतरियासर के धोरों पर होता था। बाद में विवाद होने पर उत्सव को लाडेरा शिफ्ट किया गया। कतरियासर में होने वाले पर्यटन विकास कार्य भी लाडेरा में होने लगे, तब सहायक निदेशक एच एम् आर्य ने वहाँ पर्यटन काम्प्लेक्स बनवाया। लेकिन पर्यटकों में इसका प्रचार प्रसार नहीं हुआ। इस तरह 50 लाख रूपए मिटटी में फूँक दिए गए। शानदार धोरे होने के बाद भी लाडेरा पर्यटकों से दूर है।


Share This News