ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20210114 WA0189 पीबीएम को 55 स्ट्रीट लाईट की भेंट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। बीकानेर जिला उद्योग संघ की प्रेरणा से भामाशाह मूलचंद डागा ने पीबीएम को 55 स्ट्रीट लाईट की भेंट
बीकानेर जिला उद्योग संघ की प्रेरणा से भामाशाह सेठ सुन्दरलाल डागा चेरिटेबल ट्रस्ट के मूलचंद डागा ने पीबीएम अस्पताल परिसर में स्थित सड़कों पर प्रयाप्त रौशनी एवं राहगीरों को हो रही परेशानी को देखते हुए 55 स्ट्रीट लाईट पीबीएम सुप्रीडेंट डॉ. परमेन्द्र सिरोही को भेंट की। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि भामाशाह सेठ सुन्दरलाल डागा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कोरोना काल में भी समाज सेवा के अनूठे कार्य किये गये | पीबीएम सुप्रीडेंट डॉ. परमेन्द्र सिरोही ने भामाशाह मूलचंद डागा का आभार व्यक्त करते हुए इसे अन्यों के लिए प्रेरणादायक बताया। ट्रस्ट द्वारा पार्षद आदर्श शर्मा को समय समय पर लाइटों के रख रखाव हेतु जिम्मेवारी दी गयी, इस अवसर पर मूलचंद डागा, जैन महासभा के सचिव सुरेंद्र जैन, पार्षद आदर्श शर्मा, पार्षद पुनीत शर्मा, राजाराम सारडा, दिलीप रंगा, किशन मूंधड़ा व पीबीएम अस्पताल के इंचार्ज शेखर आदि उपस्थित हुए।


Share This News