ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20201004 005550 6 बड़ी खबर : 17 जनवरी से बीकानेर दादर चलेगी रोजाना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। बीकानेर जिला उद्योग संघ और यात्री सेवा समिति की मांग हुई पूरी। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ एवं यात्री सेवा समिति पिछले लंबे समय से बीकानेर दादर रेलगाड़ी को बीकानेर से प्रतिदिन चलाने की मांग करता आ रहा है । अब गाडी संख्या 04707/04708, बीकानेर-दादर-बीकानेर प्रतिदिन स्पेशल गाड़ी के रूप में चलेगी ।
गाडी संख्या 04707 बीकानेर-दादर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.01.21 से अग्रिम आदेशों तक बीकानेर से प्रतिदिन 07.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.10 बजे दादर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04708, दादर-बीकानेर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.01.21 से अग्रिम आदेशों तक दादर से प्रतिदिन 12.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.30 बजे बीकानेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नोखा, नागौर, मारवाड मुंडवा, मेडता रोड, गोटन, राई का बाग, जोधपुर, लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जं., सोमेसर, रानी, फालना, जवाई बांध, पिण्डवाडा, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना, कलोल, अहमदाबाद, नदियाड, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, जेड आर यू सी सी सदस्य नरेश मित्तल, यात्री सेवा समिति के अध्यक्ष रामकिशोर रावत, डॉ एस एन हर्ष, अनंतवीर जैन व भगवती प्रसाद पारीक ने रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, रेलवे बोर्ड, महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे एवं मंडल रेल प्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल का आभार प्रकट किया ।


Share This News