ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 2 नव वर्ष पर गिरिजाघरों में प्रार्थना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। इसाईं नव वर्ष के प्रथम दिन शुक्रवार व पूर्व संध्या गुरुवार रात को गिरिजा घरों में आॅन लाइन व वर्चुल प्रार्थनाएं की गई। प्रार्थना में नये साल 2021 में सुख, शांति, शक्ति, सम्पति, शालीनता, संयम, सादगी, सफल्ता, समृृद्धि, साधना, संस्कार, यश व सबके अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं की गई।
सर्किट हाउस के पास के मसीही आराधनालय में सेंट माक्र्स उत्तर भारतीय मसीही मंडली (सी.एन.आई.चर्च) के सदस्यों को रैवरन धर्मगुरु क्रिस्टिना डेनियल ने बाइबल के अध्यायों के माध्यम से प्रार्थना करवाई। उन्होंने प्रभु यशु के आदर्शों का स्मरण दिलाते हुए करुणा, दया व प्रेम के भाव को जागृृत करने का संदेश दिया।  चर्च कमेटी के सचिव जैश मारकर ने बताया कि प्रार्थना के बाद प्रभुभोज का आयोजन हुआ तथा मसीही समुदाय के लोगों ने एक दूसरें को नए साल की मुबारक बाद दी।
जयपुर रोड के सेंट जेवियर मसीही आराधनालय में गुरुवार को बी.बी.एस.स्कूल के फादर सीबू और शुक्रवार को फादर सबस्टीन और फादर डोनी ने नववर्ष की प्रार्थना करवाई। बी.बी.एस.स्कूल, एस.डी.काॅन्वेंट की ओर से संचालित शांति निवास वृृद्ध आश्रम व सोफिया स्कूल में भी विशेष प्रार्थना की गई। प्रार्थना के दौरान मसीही व नव वर्ष की मंगलमय कामना के भक्ति गीत गाए गए


Share This News